DniNews.Live

लखनऊ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:2 करोड़ रुपए की जमीन भू- माफियाओं से कराई खाली,25 दुकानों पर भी कार्रवाई

लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार को अलीनगर सुनहरा गांव सरोजनी नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपए कीमत की जमीन से अवैध कब्जा हटाया है। इसकी शिकायत कई दिनों से नगर निगम से लोग कर रहे थे। मामले में नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कमेटी गठित की। इसके बाद यह एक्शन हुआ है। वहीं, शहर में नगर निगम की तरफ से अतिक्रमण करने वाली 25 दुकानों को हटाया गया। अवैध कब्जों की पहचान और कार्रवाई
प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद का कहना है कि अस्थाई अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया। नगर निगम ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
अभियान के दौरान खसरा संख्या 1207 (0.066 हेक्टेयर नवीन परती), खसरा संख्या 1271 (0.089 हेक्टेयर बंजर) तथा 0.076 हेक्टेयर रास्ते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। इनमें से 0.076 हेक्टेयर रास्ते की भूमि को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया, जिससे स्थानीय आवागमन में सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। करोड़ों की भूमि कराई गई मुक्त
इस कार्रवाई के तहत अतिक्रमणमुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह जमीन लंबे समय से अवैध कब्जे की चपेट में थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराकर सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 25 दुकानों को हटाया गया जोन-3 के जोनल अधिकारी मनोज यादव के निर्देशन में टीम ने सिटी कार्ट मॉल के पास टेढ़ी पुलिया क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा सड़क पर ठेला लगाकर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाया गया। साथ ही वार्ड संख्या-65 के एक मोहल्ले में लंबे समय से सड़क पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 25 दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा 1 स्टील काउंटर, 1 पानी का ड्रम, 5 प्लास्टिक स्टूल और 1 तिरपाल को जब्त किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *