लखनऊ के विकास नगर में श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति ने होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर रंगों के साथ साहित्य का भी सुंदर संगम देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। वर्मा ने होली जैसे त्योहारों को प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री यू. पी. श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। राकेश रंजन और मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने भी इसमें सहयोग किया। इस दौरान मंच से क्षेत्र के कई सम्मानित व्यक्तियों का अभिनंदन भी किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य और भावनाओं से ओत-प्रोत कविताओं से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। दर्शकों ने तालियों की गूंज से कवियों का उत्साह बढ़ाया और देर तक कार्यक्रम का आनंद लिया।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन की सफलता के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की गई और इसे एक यादगार शाम बताया गया।

Leave a Reply