DniNews.Live

लखनऊ में रामनवमी मेले पर भारी वाहनों की एंट्री बंद:लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन; 27 मार्च तक रहेगा लागू

लखनऊ में चैत्र रामनवमी मेला को देखते हुए यातायात पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 24 मार्च दोपहर 2 बजे से 27 मार्च रात 12 बजे तक लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इन रूट्स से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन सीतापुर रोड से आने वाले वाहन अब इंदौराबाग किसान पथ अंडरपास से होते हुए सुल्तानपुर रोड (चांदसराय) और फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए अपने गंतव्य तक जाएंगे। हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन बाजपुर किसान पथ अंडरपास से डायवर्ट होकर सुल्तानपुर रोड होते हुए आगे बढ़ेंगे। आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले ट्रक और बड़े वाहन खुशहालगंज किसान पथ अंडरपास से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजे जाएंगे। कानपुर रोड से आने वाले वाहन जुनाबगंज, मोहनलालगंज, बछरावां और हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे।
इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी छूट ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहन जैसी जरूरी सेवाओं को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी गुजरने दिया जाएगा। मदद के लिए जारी हेल्पलाइन यातायात संबंधी किसी भी समस्या या आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *