समाजवादी पार्टी ने हरदोई जनपद के अजबू यादव (कुशल सिंह) को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी की गई। पार्टी का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना है। अजबू यादव हरदोई के ग्राम ककराखेड़ा, पोस्ट बिलग्राम के निवासी हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली और सपा नेता जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अजबू यादव को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अजबू यादव लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपनी नियुक्ति के बाद अजबू यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। जिले के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे हरदोई जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Leave a Reply