DniNews.Live

इटावा प्रभारी मंत्री और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि:आगरा में सड़क हादसे में हुई थी 5 की मौत, हर संभव मदद का दिया भरोसा

इटावा के नगला बर गांव के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी के आगरा जनपद के थाना चित्राहाट क्षेत्र में बाह-कचौरा घाट मार्ग पर पेड़ से टकराने से हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। हादसे में पूर्व फौजी पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश सरकार के मंत्री और कई जनप्रतिनिधि गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बृहस्पतिवार रात हुए इस हादसे में बोलेरो सवार श्रद्धालु राजस्थान स्थित माता कैला देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे मौके पर ही कामता प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सीमा देवी, आराध्या और ऋषि की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर जताया शोक घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति नगला बर गांव पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिलाया। कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस दौरान पूर्व सांसद द्विय रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, भाजपा नेता विमल भदौरिया, जिला महामंत्री द्विय सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष कृपाणारायण तिवारी, बासु चौधरी, अमित तिवारी, जिला मंत्री आयुषराज और सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *