DniNews.Live

रिटायर्ड प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 3.64 लाख रुपए ठगे:पार्सल डिलीवरी का झांसा दिया, टैक्स जमा करने का दबाव बनाया

लखनऊ में महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने पार्सल के नाम पर टैक्स जमा कराने का झांसा देकर महिला से 3.64 लाख रुपए ठग लिए। मना करने पर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर मामला दर्ज कराया है। लालबाग बेलदारी की रहने वाली अनीता कश्यप रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया- 3 मार्च को उनके व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा- उनके नाम एक पार्सल आया है, जिस पर टैक्स जमा करना होगा। अनीता ने पार्सल से इंकार किया तो धमकी दी कि टैक्स नहीं भरने पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। परिवार वालों को भी उठा लिया जाएगा। महिला ने डरकर रुपए ट्रांसफर कराए धमकी से घबराई महिला ने पहले 13,500 रुपए और फिर करीब एक घंटे बाद 25000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपित लगातार कॉल कर अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगता रहा। महिला ने डर के कारण बिना किसी को बताए अगले दिन तक कुल 3 लाख 64 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी जब जालसाज ने और पैसे की मांग की तो महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पति ने साइबर ठगी की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *