DniNews.Live

परिषदीय स्कूलों के 22-बच्चों ने पहली बार भरी हवाई उड़ान:राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में बेहतर प्रदर्शन का इनाम, ISRO का भी करेंगे भ्रमण

परिषदीय स्कूलों के 22 छात्र-छात्राएं पहली बार हवाई यात्रा कर रहे हैं। मंगलवार को वाराणसी, प्रयागराज व मीरजापुर मंडल के 22 चयनित छात्र-छात्राएं फ्लााइट में बैठे तो उनके चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। वाराणसी मंडल के एडी बेसिक हेमंत कुमार राव की मौजूदगी में यह छात्र-छात्राएं बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से बंगलुरू के लिए रवाना हुए। दरअसल, इसमें ज्यादातर छात्र छात्राएं बहुत ही कमजोर परिवार के हैं। ये सभी चयनित छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने पर यह तोहफा मिला है। वाराणसी मंडल के AD बेसिक हेमंत राव ने बताया कि इन छात्र-छात्राओं को ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसमें 11 जनपद के परिषदीय स्कूलाें के 22 बच्चों का चयन किया गया है। इन्हें राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों का भ्रमण कराया जाएगा, इसे एक्सपोजर विजिट कहा जाता है। इस पहल से बच्चों में विज्ञान के प्रति और रूझान भी बढ़ेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *