कानपुर देहात में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। सिविल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से ₹1,31,447 निकाल लिए थे, जिसे भोगनीपुर पुलिस ने मात्र दो दिन में वापस करा दिया। यह घटना 20 मार्च को हुई थी, जब शास्त्रीनगर पुखरायां निवासी अनुराग तिवारी को साइबर ठगों ने सिविल स्कोर बढ़ाने का लालच दिया। उनके झांसे में आकर अनुराग ने अपनी गोपनीय जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से ₹1,31,447 की राशि निकाल ली गई। पीड़ित अनुराग तिवारी ने तत्काल साइबर हेल्प डेस्क, थाना भोगनीपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए निकाली गई रकम को होल्ड कराया और 22 मार्च को पूरी धनराशि उनके खाते में वापस जमा करा दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा और आरक्षी नितिन कुमार की टीम ने पूरी रकम वापस दिलाया। जिस पर पीड़ित अनुराग तिवारी ने भोगनीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply