DniNews.Live

MLC प्रांशु दत्त द्विवेदी पर हमले का मामला:अब 1 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई, नगर पालिका चुनाव में हुई थी झड़प

फर्रुखाबाद में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी पर जानलेवा हमले के मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। यह मामला 26 नवंबर 2017 को नगर पालिका चुनाव के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। यह घटना 26 नवंबर 2017 की शाम को मतदान के दिन हुई थी। एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे में बताया था कि वह एनएकेपी डिग्री कॉलेज की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह और अभिषेक सिंह ने 5-6 अज्ञात लोगों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया गया। गोली उनके साथ चल रहे सवित मिश्रा को लगी थी। इस मामले में विवेचक ने पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों अविनाश सिंह और अभिषेक सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उन पर धमकी देने और गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। वर्तमान में मुकदमे में साक्ष्य पर सुनवाई चल रही है। मंगलवार को इस मामले में विवेचक की गवाही होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली तारीख 1 अप्रैल निर्धारित की गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *