DniNews.Live

मासूम से दरिंदगी करने वाले का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस:पास्को एक्ट में मजबूत साक्ष्य जुटाने में लगी, वारदात स्थल को किया गया फिलहाल सील

टीपीनगर के एक मोहल्ले में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी का पुलिस DNA टेस्ट कराने जा रही है। अफसर खुल कर तो इस पर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन उनका यह जरूर कहना है कि वह आरोपी के बचने का कोई भी रास्ता खुला नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल वारदात वाले स्थल को सील किया गया है। जल्द निवाड़ी से एक टीम साक्ष्य जुटाने आएगी। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर
टीपी नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार दोपहर 4 वर्ष की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाले दीपक उर्फ पिंटू की नजर बच्ची पर पड़ गई। उसने मासूम को ट्रॉफी के बहाने अपने घर में खींच लिया और दरिंदगी कर डाली। लहू लुहान हालत में बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो वारदात का पता चला। आरोपी के घर लोगों का हंगामा
मासूम से दरिंदगी का मामला पूरे मोहल्ले में जंगल की आग की तरह फैल गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर को घेरा तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आरोपी दीपक उर्फ पिंटू को गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई।
बच्ची के पिता ने दर्ज कराई FiR
पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो पीछे-पीछे काफी संख्या में भीड़ भी वहां पहुंच गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रात में ही पिता की तरफ से तहरीर दी गई, इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात के वक्त दूसरे कमरे में थी पत्नी
आरोपी दीपक उर्फ पिंटू पेशे से गाड़ी चालक है। घटना सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे की है। आरोपी की पत्नी घर में ही मौजूद थी, इसके बावजूद दीपक ने बच्ची को अपने दूसरे कमरे में खींच लिया। हंगामा होने के बाद पत्नी को वारदात का पता चला। दीपक की इस हरकत से पूरा परिवार शर्मसार है। वह घर से बाहर आने का भी साहस नहीं दिखा पा रहे हैं। आरोपी दीपक का DNA कराएगी पुलिस
मामला 4 साल की मासूम से दरिंदगी का है, ऐसे में पुलिस किसी भी स्तर पर आरोपी को राहत देने के मूड में नहीं है। पुलिस ने FSL की मदद से उस कमरे से साक्ष्य जुटाये है जहां यह वारदात की गई। इसके अलावा आरोपी और बच्ची के कपड़े भी FSL ने कब्जे में ले लिए हैं, जिनकी मदद से DNA कराने की तैयारी है। भविष्य में नहीं हो पाएगा समझौता
एडवोकेट बलराम सोम की माने तो इस तरह के मामले में पुलिस शुरू से ही ऐसी कार्रवाई लेकर चलती है ताकि आरोपी को बचने का कोई रास्ता ना मिल पाए। DNA की रिपोर्ट साइंटिफिक होती है और इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भविष्य में अगर दोनों पक्षों में समझौते की संभावना बनती भी है तो भी कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को सजा सुनाने का काम करेगी। टीपी नगर थाने पर लोगों का हंगामा
इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। वह मंगलवार सुबह टीपी नगर थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण मिश्रा ने नाराज लोगों से बात की। लोगों ने आरोपी दीपक पर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। अरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस संपूर्ण साक्ष्य के साथ आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है। एसपी बोले- बच नहीं पाएगा आरोपी एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटा रही है। ताकि उसे बचाने का कोई मौका ना मिले। पीड़ित परिवार संपर्क में है। बच्ची की हालत में पहले से सुधार है और वह परिजनों के साथ घर लौट गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *