गोंडा में पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के परिवार में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को लेकर विवाद जारी है। उनकी दूसरी पत्नी के बड़े बेटे कुंवर कामलेन मोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि सभी दस्तावेज देने के बावजूद उनका नाम अभी तक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया है। करनैलगंज डाक बंगले में मीडिया से बात करते हुए कामलेन मोहन सिंह ने कहा कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास 50-60 से अधिक दस्तावेज, एफिडेविट, फोटो, वीडियो और आधार कार्ड सहित सभी वैध प्रमाण मौजूद हैं। कामलेन मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि उनका नाम दर्ज न होने का कारण छोटे अधिकारियों पर कहीं से आ रहा दबाव है। उन्होंने अपने करनैलगंज, गोंडा परिवार से इस मामले में समर्थन करने और अधिकारियों से सवाल पूछने की अपील की। इस मामले को लेकर बीते दिनों परिवार में एक बैठक भी हुई थी और सभी प्रक्रियाएं अपनाई गई थीं, लेकिन वे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। करनैलगंज ग्राम पंचायत में भी परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने का मामला लंबित है और अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह की पहली पत्नी के बेटे कुंवर शारदेन मोहन सिंह और कुंवर वेंकटेश मोहन, उनकी दूसरी पत्नी के बेटों कुंवर कामलेन मोहन सिंह और कुंवर अजेंन मोहन सिंह का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply