DniNews.Live

कानपुर में ट्रेनों से डीजल-पेट्रोल चोरी करते 2 आरोपी गिरफ्तार:रेलवे कंटेनर से निकालते थे ईंधन, 15 कैन डीजल-पेट्रोल बरामद

कानपुर में रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाने वाले ‘तेल चोर’ गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीआईबी ग्वालियर और कानपुर की संयुक्त टीम ने भीमसेन आरपीएफ पोस्ट क्षेत्र में छापेमारी कर ट्रेनों से डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भीमसेन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों से ईंधन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए सीआईबी ग्वालियर और कानपुर टीम ने संयुक्त रणनीति बनाई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर गौतम और शिवम गौतम के रूप में हुई है। दोनों सचेंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से रेलवे यार्ड और खड़ी ट्रेनों से ईंधन चोरी कर रहे थे। ये सामान हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 कैन (कट्टी) डीजल और पेट्रोल बरामद किया है। बरामद ईंधन की कीमत करीब 34 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। इस गैंग में 4 और लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से रेलवे संपत्ति को निशाना बनाने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *