DniNews.Live

मऊ में प्राथमिक विद्यालय के पास नवजात का शव मिला:कपड़े में लिपटा हुआ था, गड्ढे से बाहर निकाला गया

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोड़रा गांव में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया। यह शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक सुनसान जगह पर गड्ढे में दबा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों के बीच बच्चे के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्राम प्रधान ने तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में गड्ढे से बच्चे का शव बाहर निकाला गया। शव कपड़े में लिपटा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि लोकलाज के भय से किसी ने बच्चे को जन्म देने के बाद सुनसान झाड़ियों में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया होगा। ग्रामीणों ने भी दूर से आए किसी व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में भी लोगों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *