संभल में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने 8 अप्रैल 2026 को महर्षि कश्यप और निषाद राज की शोभा यात्रा तथा जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम ग्राम खानपुर सराय उर्फ आलमपुर, जनपद सम्भल में होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 20-20 कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर महिपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद मनोज कश्यप, जिला प्रभारी संभल अजय कश्यप, जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष राम लखन कश्यप, युवा मोर्चा से प्रेमपाल कश्यप, डॉ. महेंद्र पाल कश्यप, हरिराम कश्यप (प्रधान जी), ब्लॉक अध्यक्ष बाबू कश्यप सहित आकाश कश्यप, तरुण कश्यप, अनिल कश्यप और बॉबी कश्यप समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोभायात्रा का मार्ग आलमपुर से प्रारंभ होकर छछैरा, तिगरी, भवानीपुर, फतेहपुर सराय, मोहम्मदपुर टांडा, करेली, हाफिजपुर, भारतल होते हुए मदापुर स्थित कार्यक्रम स्थल तक निर्धारित किया गया है। पार्टी ने क्षेत्रवासियों और समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply