कानपुर में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पंखे से लटकते हुए फंदे का वीडियो बनाकर भेजा। साथ ही व्हाटसएप पर स्टेटस लगाया। स्टेटस में लिखा- मैं अपनी लाइफ बिना किसी दबाव के खत्म कर रहा हूं। मैं किसी के जाने पर खुद को खत्म कर रहा हूं। प्लीज किसी पर कोई रिएक्शन न किया जाए, क्योंकि सभी ने मेरा साथ दिया। सबने अच्छा व्यवहार किया। लेकिन मैं अपनी लाइफ से तंग आ गया हूं, इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं। व्हाटसएप पर स्टेटस देखकर दोस्त ने युवक के परिवार वालों को जानकारी दी। घरवालों मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पूरा मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है। 2014 से बुआ-फूफा के पास रह रहा था मूलरूप से बलिया के चंदवार गांव का रहने वाले लकी सिंह (29) रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयर टेकर का काम करते थे। माता-पिता की मौत होने के बाद वह अपने मौसा बृजेश के घर पर 2014 से रावतपुर में रह रहे थे। बृजेश ने बताया- लकी का बीते जनवरी माह से बर्रा थाना क्षेत्र की एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की की शादी तय होने के बाद से लकी मानसिक तनाव में चल रहा था। भोजनालय में रोटी बनाने गया था बृजेश ने बताया- सोमवार शाम को मैं अनपी पत्नी सुनीता के साथ लखनऊ, बक्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने गया था। वहीं, मेरा बेटा आर्यन घर पर ही था> आर्यन ने बताया- सोमवार रात करीब 10 बजे मैं रोटी लेने के लिए भोजनालय गया था, जहां मैंने लकी का रोटी बनाते हुए वीडियो भी बनाया था। आर्यन ने बताया कि इस दौरान लकी किसी तनाव में नहीं लग रहा था। रात करीब 11 बजे रोटी लेकर मैं घर आ गया। भारी-भरक मशीनों को चलाने का कोर्स किया था आर्यन ने बताया- लकी ने पहले भोजनालय में लगे पंखे पर फंदा लगाया। इसके बाद वीडियो बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड को भेजा। फिर व्हाटसएप पर स्टेट्स लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान दोस्त मोहित ने उसका वाट्सएप स्टेटस देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बृजेश ने बताया-मैंने लकी को अर्थ मूवर्स का कोर्स कराया था, जिसके बाद उसकी विदेश में नौकरी लगने वाली थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया- घटना की जानकारी पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Leave a Reply