लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर ज्ञान दे दी। देर रात पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में युवक अपने कमरे में चला गया। सुबह जब पत्नी बुलाने गई तब फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सर्वेंट क्वार्टर की थिमैया मार्ग कैंट निवासी पप्पू ठाकुर (32) ट्रांसपोर्ट नगर में प्राइवेट काम करता था। साले आदित्य ने बताया पप्पू का अक्सर बहन अंजली से विवाद होता था। सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। सुबह बहन बुलाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो पप्पू साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। आनन फानन में उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मामले में इंस्पेक्टर कैंट का कहना है परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply