कासगंज जिले की पुलिस साइबर सेल टीम ने 80 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल कीमत लगभग 27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बरामद किए गए फोन उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर साइबर सेल टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद किए गए मोबाइल फोन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए थे। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रैक किया। बरामदगी के बाद, सभी फोन उनके असली मालिकों को एसपी कार्यालय बुलाकर सौंपे गए। अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मालिकों ने कासगंज पुलिस के इस कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। गुम हुए फोनों को बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, कांस्टेबल स्वप्निल सिवाच, कांस्टेबल विजन कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल थे। ये सभी जनपद कासगंज की साइबर सेल के सदस्य हैं।

Leave a Reply