सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान को तेज कर दिया है। महिला जिलाध्यक्ष गीता गौर और जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने रावटसगंज क्षेत्र के विभिन्न बूथों में व्यापक जनसंपर्क कर मतदाताओं को सूची में नाम जोड़वाने और सुधार कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 11, 12, 13 और दलित बस्ती जैसे क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और नए मतदाताओं को फॉर्म भरने के लिए प्रोत्साहित किया। सपा नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। इसी उद्देश्य से पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनता से मिलकर SIR प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे हैं। लोगों को फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और आयु व पते से संबंधित विवरण सही कराने की जानकारी भी दी जा रही है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि कार्यकर्ता ‘पीडीए प्रहरी’ की भूमिका निभा रहे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर SIR फॉर्म भरने का अनुरोध कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग से सोनभद्र जैसे अति पिछड़े जिले में समय सीमा बढ़ाने की भी अपील की, क्योंकि अभी तक दुर्गम क्षेत्रों में फॉर्म उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सभी महिलाओं को SIR प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी भी विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से अपील कर रही हैं। इस अभियान में सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना कुशवाहा, मनोज कुमार भारती, जुनैद अंसारी और विक्की कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
https://ift.tt/SGP0W8Y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply