कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आए मतदाताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। मोदी की गारंटी पर बिहार ने किया विश्वास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार समेत पूरे बिहार के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और उसी विश्वास के दम पर भाजपा यहां मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में बिहार को विशेष प्राथमिकता दी है और कई बार राज्य आकर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी बिहार को नई बुलंदियों पर ले जाएगी। पटना लगातार आधुनिक शहर की ओर बढ़ रहा है। कुम्हरार विधानसभा नंबर वन बनेगा भाजपा अध्यक्ष ने नव-निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता पर कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और मतदाताओं ने इसे हाथों-हाथ लिया। संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र बिहार में नंबर वन के रूप में उभरेगा। सरकार जनता के सहयोग से और बेहतर काम करेगी। वहीं गृह मंत्री सम्राट चौधरी पर कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार नेता हैं। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी। बिहार में सुशासन हमारी प्राथमिकता गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सुशासन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है, ताकि बिहार में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और जनता सुरक्षित महसूस करे। यही वह स्थान है जहां सम्राट अशोक ने ‘अखंड भारत’ का सपना देखा था। कुम्हरार के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी।
https://ift.tt/uc596rB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply