भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता लखनऊ से एटा पहुंचे। जिलाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली एटा यात्रा थी। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और फूलमालाएं पहनाकर नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। एटा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसमें सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी शामिल था। प्रमोद गुप्ता ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। प्रमोद गुप्ता का छिछैना, आरटीओ दफ्तर के समीप, रामदरबार, अलीगंज चुंगी, हाथी गेट, माया पैलेस चौराहा, जीटी रोड और ठंडी सड़क सहित दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनने से व्यापारी वर्ग में भी खुशी का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने पार्टी और संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे छोटे कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह आभारी हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि वह पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए नई रणनीति के साथ उतरने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
https://ift.tt/KbmzUrR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply