कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव चौराहे पर होर्डिंग लगाई गई है। इसमें सीएम योगी की फोटो के ऊपर लिखा है- ‘प्रधानमंत्री होंगे अगली बार।’ मंगलवार को लगे इस पोस्टर ने राहगीरों का ध्यान खींचा। व्यस्त रहने वाला गुरुदेव चौराहा अचानक चर्चा का केंद्र बन गया। पोस्टर में सीधे तौर पर योगी को पीएम बनाने की अपील की गई है। 2027 से पहले नई बहस अभी 2027 विधानसभा चुनाव दूर हैं, लेकिन इस पोस्टर ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। सवाल उठ रहा है- क्या यह सिर्फ एक कार्यकर्ता की पहल है या कोई बड़ा राजनीतिक संकेत? यह होर्डिंग बीजेपी कार्यकर्ता जितेंद्र गोंड ने लगवाई है। पोस्टर सामने आते ही विपक्ष को हमला बोलने का मौका मिल गया। वहीं पार्टी के अंदर भी चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ जहां 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी की बात हो रही है। राजनीति में कानपुर को हमेशा अहम माना जाता कानपुर से उठी यह आवाज क्या किसी बड़े बदलाव का संकेत है? राजनीति में कानपुर को हमेशा अहम माना जाता है। ऐसे में यहां से उठी यह मांग आने वाले समय में बड़े संकेत दे सकती है। फिलहाल, एक होर्डिंग ने शहर की सियासी फिजा गरमा दी है। यह सिर्फ एक पोस्टर है या आने वाले तूफान की आहट, यह वक्त ही बताएगा। हालांकि इस होर्डिंग के मायने भी काफी बड़े माने जा रहे हैं।

Leave a Reply