DniNews.Live

चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग:बलरामपुर में विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर में एक प्रमुख चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम् चौक’ रखने की मांग उठी है। विश्व हिन्दू महासंघ की जिला इकाई ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और विशेष पहल करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है। यह मांग वंदे मातरम् की 151वीं वर्षगांठ और शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर उठाई गई है। संगठन ने फुलवरिया बाईपास स्थित चौराहे को ‘वंदे मातरम् चौक’ घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चौक को शहीदों के चित्रों, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतकों और ‘वंदे मातरम्’ गीत की पट्टिकाओं से सजाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष (सोशल मीडिया) गंगा शर्मा, जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, जय सिंह, सुनीता तिवारी, जीवनलाल और राधेश्याम कौशल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *