DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत में सपा का बीएलए सम्मान कार्यक्रम:राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल मुख्य अतिथि रहे, 2027 की तैयारी पर जोर

बागपत में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पिलाना विकासखंड में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव नीरज पाल रहे। कार्यक्रम का आयोजन सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने की। यह कार्यक्रम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए सपा बीएलए के सम्मान में आयोजित किया गया था। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर अपने बीएलए नियुक्त किए हैं, जिनका उद्देश्य आम जनता को मतदाता सूची के पुनरीक्षण में आने वाली परेशानियों में सहायता करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव नीरज पाल ने कहा कि सपा प्रदेश में ‘एसआईआर’ (SIR) के माध्यम से ‘पीडीए’ (PDA) समाज के लोगों के मतदान के अधिकार पर चोट नहीं होने देगी। उन्होंने 2027 के चुनाव की तैयारी के लिए प्रत्येक मतदाता के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई। नीरज पाल ने हाल ही में संपन्न बिहार चुनाव में ‘एसआईआर’ के माध्यम से लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ का भी आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव और सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ‘एसआईआर’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी तंत्र का उपयोग कर प्रत्येक चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने जोर दिया कि उत्तर प्रदेश में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी और सरकारी संस्थाओं को विपक्षी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हथियार के रूप में प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर सभी सपा बीएलए को शॉल और फटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी समाजवादी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष एसपी यादव, रवि बैसला, महबूब, शाहरुख, डॉ. सतीश गौड़, राहुल यादव, डॉ. तरुण यादव, भालेंद्र, रक्षक, कादिर, दीपक सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/RWEKQ7q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *