DniNews.Live

AC खरीदने से पहले जानें ये Smart Tips, गर्मी में मिलेगी राहत और बचेगा बिजली का बिल

गर्मियों का मौसम की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा वैसे ही मार्केट में एसी खरीदने की डिमांड भी बढ़ने लगती है। लोगों ने अभी से एसी खरीदना शुरु भी कर दिया होगा। खासतौर पर जब तापमान 35 डिग्री तक पहुंचता है तो लोग बिना एसी चलाए नहीं रह पाते हैं, तब तो सभी के घर में एसी चालू हो जाते है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसलिए लोग भी नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, हालांकि सबके मन में सवाल आता है कि कमरे के साइज के हिसाब से एसी कितने टन का लें, जिससे पूरे रुम में ठंडक बनीं रहे है। कई बार होता है कि जरा-सी गड़बड़ी के कारण Air Conditioner कमरे को ठंडा नहीं कर पाता है और जब आप ज्‍यादा देर तक एसी चलाते हैं तो ब‍िजली का ब‍िल भी आसमान छूने लगता है। ऐसे में आप भी अपने घर पर नया एसी लाने का सोच रहे हैं, तो आप पहले रूम साइज के मुताबिक कितने टन का एसी लेना बेहतर होता है, तो आइए आपको बताते हैं।
रूम साइज के हिसाब से ही चुनें सही AC
– अगर आपका रुम 90-120  स्क्वायर फीट है, तो इसके लिए आपको 1 टन का AC सही रहता है।
– यदि आपका रुम 120-180 स्क्वायर फीट रूम का साइज है, तो आप 1.5 टन का एसी ही लें।
– अगर आपका कमरा इससे भी बड़ा है करीब 180-250 स्क्वायर फीट में तो इसके ल‍िए 2 टन का AC खरीदना बेहद ही अच्छा होता है।
गलत AC लेने से क्या परेशानी होगी?
अक्सर होता है कि लोग ऑफर या कम रेट चलते एसी खरीद लेते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है। असल में कम टन वाला एसी खरीदने से रुम ठंडा नहीं होगा। एसी का कंप्रेसर ज्यादातर देर चलेगा तो बिल भी ज्यादा आएगा। यदि आपने छोटे कमरे में ज्यादा टन का एसी लगा लिया, तो जरुरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिल भी बढ़ेगा।
इन बातों का भी रखें ध्यान
– यदि आपकी छत ऊंची है, तो ज्यादा टन का एसी जरुरी है।
– आपके कमरे में सीधी धूप ज्यादा आती है, तो ज्यादा पावर वाला एसी लेना बेहतर होता है।
– कमरे में ज्यादा लोग रहते हैं, तो कूलिंग की जरुरत भी बढ़ेगी। 
एसी खरीदते समय ये छोटी-छोटी बातें न भूलें
 – ध्यान रखें कि हमेशा अपने कमरे के साइज के हिसाब से ही एसी को चुनें।
 – जरुरत से ज्यादा बड़ा एसी लेने से बचना चाहिए।
– जब आप एसी इंस्टॉलेशन करें तो जगह और हवा के फ्लो का भी ध्यान रखें।
Source: Prabha Sakshi via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *