DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:आजम का जेल में हंगामा, रामभद्राचार्य फिर विवादों में, मंत्री के ठुमके पर नोटों की बारिश, पल्लवी पटेल बोलीं- नहीं भरूंगी SIR फॉर्म

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सहारनपुर में मां, बेटा-बेटी, दामाद समेत परिवार के 7 लोगों की मौत से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर यूपी में एसआईआर पर चल रहे बवाल को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सहारनपुर में मां-बेटा, बेटी-दामाद समेत 7 की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे सहारनपुर में बजरी भरा डंपर, कार पर पलट गया। डंपर और बजरी के नीचे कार दब गई और पिचककर 2 फीट रह गई।। उसमें बैठे मां, बेटा-बेटी, दामाद समेत परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। परिवार एक अंतिम संस्कार में शामिल होने सैयद माजरा गांव से सहारनपुर के गंगोह जा रहा था। डंपर को 3 क्रेन लगाकर किनारे किया। ड्राइवर भाग गया। बजरी हटाने में घंटों लगे, दबे लोग तड़पकर मर गए। पूरी खबर पढ़ें 2- पल्लवी पटेल बोलीं- मैं SIR फॉर्म नहीं भरूंगी, शिवपाल ने कहा-एक महीना में नहीं पूरा हो सकेगा यूपी में एसआईआर पर हंगामा जारी है। पल्लवी पटेल बोलीं- मैं SIR फॉर्म नहीं भरूंगी। मैंने जिंदगीभर वोट दिया, तमाम दस्तावेज हैं। अब मुझे कैसे वोट नहीं डालने दिया जाएगा। शिवपाल यादव बोले- एक महीने में SIR नहीं हो सकता है। उधर, प्रदेशभर में लेखपाल संघ और कर्मचारी संगठनों ने जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा- 15 दिन इसका टाइम और बढ़ाए। पूरी खबर पढ़ें 3- आजम कैदी वाहन देखकर बिफरे, वापस जेल में घुसते हुए कहा–राजनीतिक कैदी हूं, बोलेरो चाहिए सपा के सीनियर लीडर आजम खान शुक्रवार को रामपुर जेल के गेट पर कैदी वाहन देखकर भड़क गए। अमर सिंह केस में रामपुर MP/MLA कोर्ट में उनकी पेशी थी। कैदी वाहन में बैठने और कोर्ट जाने से मना करने से जेल में अफरा-तफरी मच गई। कहा- मैं राजनीतिक कैदी हूं, बोलेरो उपलब्ध कराइए। काफी मान मनौव्वल के बाद वीसी के जरिए शामिल हुए। हालांकि, आए फैसले में वह बरी हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- खुली जीप से राष्ट्रपति ने किया जंबूरी का निरीक्षण, 32 हजार स्काउट-गाइड ने सलामी दी लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारीज के समागम में राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। वह 20 साल से इससे जुड़ी हैं। यहां से वह राष्ट्रीय जंबूरी में पहुंची। खुली जीप में सवार राष्ट्रपति ने जंबूरी का निरीक्षण किया। 32 हजार स्काउट-गाइड ने सलामी दी। राष्ट्रपति बोलीं- आगे बढ़ने नहीं, भीतर झांकने की जरूरत है। सीएम योगी बोले- आतंकवादी मन की गंदी प्रवृतियों से बनते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- मिर्जापुर में पिता-डॉक्टर बेटे समेत 4 की मौत, काशी में इलाज कराने ले जा रहा था मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में पिता, डॉक्टर बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बेकाबू स्विफ्ट कार ने पहले दो लोगों को रौंदा। फिर हाईवे पर खडे़ कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर में घुस गया। करीब 50 मीटर तक कार के टुकड़े बिखर गए। पुलिस रेस्क्यू करती तबतक पिता-पुत्र की मौत हो चुकी थी। हादसा शुक्रवार सुबह कटका गोदाम के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- मुलायम परिवार की छोटी बहू का गृह प्रवेश, मां ने उतारी आरती-जेठानी ने की पुष्पवर्षा मुलायम परिवार की छोटी बहू का गृह प्रवेश गुरुवार रात में कराया गया। आर्यन पहले सेरिंग को लेकर सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचे। दोनों ने पुष्पांजलि की। फिर गांव में बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। रात आठ बजे दोनों घर पहुंचे। यहां स्वागत में मां प्रेमलता यादव पूजा की थाली सजाए खड़ी थीं। नई बहू की बलाएं उतारी और घर में प्रवेश कराया। जेठानी ने पुष्पवर्षा की। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में स्लीपर बस जलकर राख, दो कॉन्स्टेबलों ने जान पर खेलकर 43 को बचाया कानपुर में चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। आग का गोला बनी बस में 43 यात्री अंदर फंस गए। पुरुष किसी तरह कूदकर नीचे उतरे, लेकिन महिलाएं और बच्चे फंस गए। ड्राइवर-कंडक्टर भी भाग गए। धू-धू कर जल रही बस में जान की परवाह किए बगैर दो सिपाही चढ़ गए। दोनों ने एक-एक यात्री को बाहर निकाला। कॉन्स्टेबल बोले- अगर 2 मिनट भी हम देरी से पहुंचते तो कई जिंदा जल जाते। पूरी खबर पढ़ें 8- फिर विवादों में जगद्गुरु रामभद्राचार्य, बोले- ‘पत्नी सिर्फ आनंद का साधन’​​​​​​​ जगद्गुरु रामभद्राचार्य एक बार फिर विवादों में घिरकर ट्रोल हो रहे। रामभद्राचार्य ने पत्नी को आनंद का खिलौना बताते हुए WIFE का फुल फॉर्म भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं। अविवाहित लोग या साधु टिप्पणी करेंगें तो झगड़ा हो सकता। यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। पहले भी महिलाओं पर कमेंट कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- अब आधार कार्ड से जन्म तिथि साबित नहीं होगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला​​​​​​​ आधार कार्ड अब जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं होगी। योगी सरकार ने आधार को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्रदेश के सभी विभागों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने UIDAI के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आधार में जन्म तिथि का कोई प्रमाणित दस्तावेज नहीं होता। इसलिए इसे जन्म तिथि प्रमाण नहीं माना जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा में राइफल साफ करते समय गोली चली, आईबीएम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत​​​​​​​ आगरा में शुक्रवार को राइफल साफ करते समय गोली चलने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। गोली ठोड़ी के नीचे लगी और सिर से निकल गई। आवाज सुनकर उनकी पत्नी छत पर पहुंची। वहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर खून से लथपथ पड़े थे। हादसे के समय उनके माता-पिता पड़ोस के घर में गमी में गए थे। वहीं, दोनों बेटे स्कूल में थे। घर पर सिर्फ वह और उनकी पत्नी थे। राइफल, फौजी पिता का था। पूरी खबर पढ़ें 11- संत प्रेमानंद ने महंत नृत्य गोपाल के पैर पखारे, टीका लगाकर दंडवत प्रणाम किया​​​​​​​ वृंदावन में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। आश्रम में शिष्यों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रेमानंद महाराज ने मुख्य गेट पर जाकर दंडवत प्रणाम किया। सम्मान के साथ उन्हें आश्रम के अंदर लाए। महंत को आसान पर बैठाया और खुद जमीन पर बैठकर पैर पखारे। माला पहनाकर राधा रानी की प्रसादी चुनरी ओढ़ाई, फिर आरती की। पूरी खबर पढ़ें 12- 71 साल के मंत्री का जोरदार डांस, दे दे प्यार दे…गाने पर बारातियों ने जमकर नोट लुटाए​​​​​​​ यूपी सरकार के मंत्री के ठुमके पर गुरुवार देर रात नोटों की जमकर बारिश हुई। दे दे प्यार दे… गाने पर मनोहर लाल पंथ ने जबरदस्त डांस किया। ललितपुर में एक शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर उनका फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते हुए वीडियो सामने आया है। गाने पर मंत्री मगन होकर लेडी डांसर्स के साथ थिरकते नजर आए। उनके ठुमकों पर देर तक तालियां बजती रहीं और लोग वीडियो बनाते रहे। पूरी खबर पढ़ें 13- बरेली में मुस्लिम बनकर 36 साल पुलिस से बचा हत्यारोपी, दाढ़ी बढ़ाई- चश्मा लगाया ​​​​​​बरेली में हत्या के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना धर्म बदल लिया। उसने मुस्लिम धर्म अपना लिया। अपना नाम प्रदीप सक्सेना से बदलकर अब्दुल रहीम कर लिया। 36 साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। अब उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी को 1987 में बरेली में चोरी और हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 1989 में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- तेंदुए के पिंजरे में फंसा युवक बहराइच में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में एक युवक फंस गया। युवक 2 घंटे तक पिंजरे के अंदर बंद रहा। काफी देर तक युवक ने निकलने का प्रयास किया। जब पिंजरा नहीं खुला तो उसने फोन करके गांववालों को बुलाया। वन विभाग ने उसे बाहर निकाला। युवक से जब पूछा गया वो अंदर कैसे फंसा तो उसने कहा- मैं चेक करने आया था। पिंजर ठीक काम कर रहा है कि नहीं। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम 15- पुरवाई से ठंड से मिलेगी राहत प्रदेश का मौसम कल से फिर बदल सकता है। पछुआ हवाओं का असर कम होने से पारे का गिरना थमेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिससे पुरवाई चलेंगी। अगले तीन दिनों तक कोहरा गिरने की बेहद कम संभावना है। बादल छाने के भी आसार हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…


https://ift.tt/BGcDvLN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *