बहराइच में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में एक युवक फंस गया। युवक 2 घंटे तक पिंजरे के अंदर बंद रहा। काफी देर युवक ने निकलने का प्रयास किया। जब पिंजरा नहीं खुला तो उसने फोन करके ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पहुंच वन विभाग ने उसे बाहर निकाला। युवक से जब पूछा गया वो अंदर कैसे फंसा तो उसने कहा- मैं चेक करने आया था। पिंजर ठीक काम कर रहा है कि नहीं। युवक शराब के नशे में था। 2 दिन पहले इस इलाके में तेंदुए के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। मामला फखरपुर थाना क्षेत्र का है। आइए पूरे मामले को जानते हैं…
उमरी दहलो गांव के रहने वाला प्रदीप (45) के घर से 500 मीटर दूर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। गुरुवार की रात 10 बजे शराब के नशे में प्रदीप पिंजरे के पास पहुंचा। पिंजरे में एक बकरी भी बंधी थी। इसके बाद प्रदीप पिंजरे के अंदर चला गया। जिसके बाद पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया। प्रदीप ने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की लेकिन वो नहीं खुला। बकरी के साथ बंद हुआ
इसके बाद उसने ग्रामीणों को फोन किया। मौके पर गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रदीप बकरी के साथ पिंजरे में बंद था। उन्होंने उससे पूछा कि वो अंदर कैसे गया। तो प्रदीप ने कहा- चेक करने आया था। ग्रामीणों ने कहा कि तो क्या अंदर जाकर चेक करोगे। तो प्रदीप ने कहा- और नहीं तो क्या। वनकर्मियों ने बाहर निकाला
गांव वालों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पिंजरा खोलकर प्रदीप को बाहर निकाला। इस दौरान 2 घंटे तक प्रदीप पिंजरे में फंसा रहा। DFO राम सिंह यादव ने बताया एक व्यक्ति पिंजरे के अंदर चला गया था, जिसके बाद वह बंद हो गया। जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
————————- ये खबर भी पढ़ें…
बजरी भरा डंपर कार पर पलटा, 7 की मौत:सहारनपुर में गाड़ी पिचककर 2 फीट रह गई…बालू में तड़प-तड़पकर दम तोड़ा यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार को डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। डंपर में बजरी भरी हुई थी। रफ्तार तेज होने की वजह से डंपर बेकाबू हो गया और बगल में चल रही कार पर पलट गया। डंपर पर लदी बजरी भी कार पर गिर गई। पूरी कार डंपर और बजरी के नीचे दब गई। 5 फीट की कार 2 फीट की बची। डंपर को 3 क्रेन की मदद से किनारे किया गया। जबकि, बजरी हटाने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कार सवार तड़पते रहे। बाद में कार की छत काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/dV2MW7K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply