मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण के रामनगर की जीविका दीदी सुनीता देवी से संवाद कर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की सफलता की सराहना की। सुनीता देवी ने बताया कि इस योजना से उनकी जिंदगी बदल गई है और वे अब अपने दम पर काम कर परिवार चलाने में सक्षम हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे महिलाओं में रोजगार की होड़ लगी है और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को जिला मुख्यालय बेतिया समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया था। इसमें मंत्री नारायण प्रसाद, जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, उपविकास आयुक्त सुमित कुमार और जीविका डीपीएम आरके निखिल सहित कई जीविका दीदियां उपस्थित थीं। व्यवसाय सफल रहने पर 2 लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को शुरुआती आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। यदि व्यवसाय सफल रहता है, तो 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है। योजना में प्रशिक्षण का भी प्रावधान है, जिससे महिलाएं अपने चुने हुए व्यवसाय को बेहतर बना सकें। शुक्रवार तक पश्चिम चंपारण में 7.20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि अकेले शुक्रवार को 42,975 महिलाओं ने इसका फायदा उठाया। महिलाओं को आर्थिक मजबूत बनाने को सरकार प्रतिबद्ध ज्यादातर महिलाएं किराना दुकान, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मछली पालन जैसे छोटे व्यवसायों में संलग्न हैं। मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने महिलाओं की मेहनत की सराहना की। जीविका डीपीएम आरके निखिल ने बताया कि यह योजना बिहार की लाखों महिलाओं के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना से पश्चिम चंपारण की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के लिए एक मिसाल कायम कर रही हैं।
https://ift.tt/CSsxG6w
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply