नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर खगड़िया से है। यहां बीजेपी नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। बुलेट लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. खगड़िया में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली खगड़िया में बीजेपी नेता दिलीप कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार को गोली मार दी। बुलेट लगते ही वो जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके सीने के पास जाकर लगी। गोली लगने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि मुझे किसी ने गोली मार दी है। जल्दी आओ मुझे बचा लो। पूरी खबर पढ़ें 2. 100 की स्पीड में स्कॉर्पियो ने घोड़े-घुड़सवार को उड़ाया बेगूसराय में शादी के बाद घोड़े के साथ लौट रहे घुड़सवार को स्कॉर्पियो ने उड़ा दिया। मौके पर ही घोड़े और घुड़सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहमा गोसाईं टोला के 21 साल के वशिष्ठ कुमार के रूप में हुई है। वशिष्ठ के साथ 2 और घुड़सवार शादी से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो की स्पीड 90-100 के आसपास थी। हम दोनों साइड में चल रहे थे। वशिष्ठ सड़क के बीच में था, सामने से सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई उसे उड़ा दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. मर्डर के बाद टीचर को दफनाया, 2 महीने बाद मिली लाश किशनगंज में 2 महीन से लापता उर्दू टीचर का शव गड्ढे में दफनाया हुआ मिला है। मृतक की पहचान महबूब आलम के रूप में हुई है। महबूब 21 सितंबर से लापता था। पुलिस उसे लगातार खोज रही थी। इस मामले में पुलिस 3 लोगों को अरेस्ट किया है। इन तीनों की निशानदेही पर ही शुक्रवार को गड्ढा खोदकर शव निकाला गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार के डिप्टी CM की स्वागत रैली में फायरिंग बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं जीत के बाद शुक्रवार को बड़हिया पहुंचे। उनके स्वागत में समर्थकों ने बंदूक से फायरिंग कर स्वागत किया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोग कुछ देर के लिए सहम गए। इस दौरान विजय सिन्हा गाड़ी से माइक लेकर कहते दिखे- हमारी सरकार बनाने के लिए लखीसराय की जनता का धन्यवाद। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘आलम ने जबरन संबंध बनाए, गौमांस खाने को कहता था’ अररिया में एक शादीशुदा महिला ने आलम नाम के शख्स पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आलम उसे जबरन घर से ले गया और एक महीने अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा। महिला का आरोप है कि आलम उसे गौमांस खाने को कहता था। नमाज भी पढ़वाता था। जब मैं भगवान का नाम लेती थी तो वो थप्पड़ मारता था। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘ऑटो में लड़के इधर-उधर छूते हैं, कमेंट्स करते हैं’ बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने गृह मंत्री बनते ही एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक पुलिस की तैनाती का ऐलान किया है। अब स्कूल और कॉलेजों के पास पुलिस तैनात रहेगी। डिप्टी CM ने कहा कि अब रोमियो की खैर नहीं। इस फैसले से पटना के कॉलेजों में पढ़ रही छात्राएं काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो में लोग हमें छूने की कोशिश करते हैं। सीने पर दुपट्टा होने के बाद भी गंदी नजरों से देखते हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. चिराग पासवान की तबीयत बिगड़ी, एयरपोर्ट से लौटे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तबीयत बिगड़ी है। वे पटना में LJPR के स्थापना दिवस कार्यक्रम में आने वाले थे, लेकिन उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से घर लौटना पड़ा। कार्यक्रम में उनके बहनोई अरुण भारती ने मंच से अनाउंसमेंट किया कि चिराग जी की तबीयत बिगड़ गई है, इसलिए वे एयरपोर्ट से लौट गए हैं। घर पहुंचते ही वे आप सभी को वीडियो कॉल के जरिए संबोधित करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 8. मां को मृत्युदंड- बेटी की हत्या की,लाश घर में छिपाई अररिया में 10 साल की बेटी ने मां को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। राज को छिपाने के लिए मां ने बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत एडीजे-4 रवि कुमार ने पूनम को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं एडीजे ने आदेश में स्पष्ट लिखा कि दोषी के गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाय, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। पूरी खबर पढ़ें 9. भोजपुर में प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में की कार्रवाई नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से शहर में चलाए जा रहे विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज चौथा दिन रहा। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने मठिया मोड़, करमन टोला, नवादा चौक से होते हुए नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस और स्टेशन रोड इलाके में व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर फैले अवैध सामान, ठेला-खोंचा और फुटपाथ पर किए गए अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। पूरी खबर पढ़ें 10. राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर ट्रैक्टर ट्रेन से टकराई राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर शुक्रवार को एक रेल हादसा टल गया। अवैध मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर धान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली दानापुर-तिलैया ईएमयू ट्रेन से टकरा गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 11. 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार ट्रांसफर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग जिलों से जीविका दीदियां जुड़ीं। एक दीदी ने कहा कि, मैंने भगवान से प्रार्थना की थी कि इस बार चुनाव में नीतीश भइया ही जीतें। देखिए आप जीत गए। ये सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए। पूरी खबर पढ़ें 12. दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में गोली मारने की धमकी दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों के बीच गाली-गलौज से लेकर गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान आया। पार्टी ने कहा-बिहार चुनाव में हमारे वोट चोरी हो गए फिर भी कांग्रेस का वोट बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें 13. बंगाल से ममता बनर्जी की होगी विदाई: मंगल पांडेय बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में संभावित हार की आशंका से ममता दीदी बौखलाई हुई हैं। इसी वजह से वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में शुरू किए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पुरजोर विरोध कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. बेतिया में डांसर का कट्टा लहराते डांस वीडियो वायरल बेतिया में एक नर्तकी का कट्टा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बैरागी गांव में आयोजित छठियार समारोह की है। बुधवार की रात सिपाही अमित चौधरी दोस्तों के साथ अपने ममेरे भाई के बेटे की छठी में शामिल होने आए थे। वे कुचाई कोर्ट थाने में पदस्थापित है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा कल यानी शनिवार को बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम में हल्की ठंड और दिन में गर्मी रहेगी। न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
https://ift.tt/xdPLbAI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply