DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुरादाबाद के गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम:भारतीय संगीत में महिलाओं के योगदान पर विशेष सत्र आयोजित किया गया

मुरादाबाद के गोकुलदास हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय में हाल ही में मिशन शक्ति फेज 0.5 के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीत विभाग ने ‘भारतीय संगीत में महिला कलाकारों का योगदान’ विषय पर एक चलचित्र का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल विचार नहीं, बल्कि समाज की उन्नति का आधार है। उन्होंने भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला। प्रो. मेहरोत्रा ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर, शास्त्रीय संगीत की महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी और वाद्य संगीत की चर्चित कलाकार अनुपमा भगवत जैसी प्रमुख कलाकारों का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से संगीत जगत में नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा कि यह चलचित्र केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। छात्राओं से नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. सुदेश कुमारी, प्रो. प्रवीण सैनी और नमिता शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. किरण साहू, प्रो. सीमा गुप्ता, प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. किरण त्रिपाठी, प्रो. करुणा आनंद, प्रो. एकता भाटिया, प्रो. आंचल गुप्ता, प्रो. वंदना पांडे, डॉ. शेफाली अग्रवाल, डॉ. अपर्णा तिवारी और डॉ. मोनिका सिंह सहित कई अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।


https://ift.tt/YZyKog8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *