लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शहर की चाबी सौंपकर स्वागत किया। इसपर राष्ट्रपति ने लखनऊ के लोगों को शुभकामना दी। शहर के दौरे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर किया। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ में गरिमामयी परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति को नगर की चाभी भेंटकर उनका औपचारिक स्वागत किया। नगर की चाबी सौंपना लखनऊ की ओर से सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए राष्ट्रपति महोदया ने लखनऊवासियों के लिए अपना स्नेह व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारीज समागम और जंबूरी में लेंगी हिस्सा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम और जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। उन्होंने राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। ब्रह्माकुमारी राधा दीदी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने दोपहर 12 बजे राजयोग ध्यान शिविर का उद्घाटन किया। हमारा यह कार्यक्रम समाज में बढ़ते तनाव, अविश्वास और मानसिक अस्थिरता के बीच ध्यान और आध्यात्मिक जागरण पर केंद्रित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारीज से पिछले 20 साल से जुड़ी हैं।
https://ift.tt/8WtymhO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply