DniNews.Live

लंगर के नाम पर चंदा मांगने वाला गैंग सक्रिय:सिख वेश धारण कर गोरखपुर में घूम रहे बहरूपिए, गुरुद्वारा प्रशासन ने किया सतर्क

गोरखपुर में लंगर और गुरुग्रंथ साहिब के नाम पर चंदा मांगने का एक गैंग सक्रिय हुआ है। यह लोग सिखों का वेश बनाकर आम जनता से चंदा मांग रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जटाशंकर गुरुद्वारा प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई। उन्होंने बताया है कि चंदा मांगने वाले लोग बहरूपिया हैं, उनसे सावधान रहें। ये लोग घर-घर घूम कर दान के नाम पर रुपए मांगते हैं। अपना निशाना ज्यादातर सिख परिवार को ही बना रहे हैं। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोगों के सामने आने पर पुलिस को तत्काल सूचना दीजिए। शहर के किसी भी गुरुद्वारा में कभी भी सामान्य जनता से कोई चंदा नहीं मांगा जाता है। उनका कहना है कि अगर किसी भी व्यक्ति को दान देना है, तो शहर के किसी भी गुरुद्वारे की गुल्लक में डाल सकते हैं। शहर में सिर्फ चार जगह गुरुद्वारा
जटाशंकर गुरूद्वारे के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि शहर में स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर, गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर और गुरु सिंह सभा पैडलेगंज है । इसके अलावा फर्टिलाइजर में एक गुरुद्वारा साहब और मगहर में भगत कबीर जी का गुरुद्वारा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि दान देना है तो निकटवर्ती किसी भी गुरुद्वारे की गुल्लक में डालें या वहां के मैनेजर या जिम्मेदार व्यक्ति को देकर रसीद लें । ताकि आपके दिए हुए दान का सदुपयोग हो सके ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *