आगरा में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आरबीएस कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रैक का काम 50% पूरा हो गया है। इसके साथ ही 4 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों की फिनिशिंग का काम भी अंतिम चरण में है। मार्च 2026 तक ताज ईस्ट गेट से आईएसबीटी तक मेट्रो चलने की उम्मीद है। ये है प्रोजेक्ट की स्थिति
आगरा में मेट्रो के दो कॉरिडोर तैयार हो रहे हैं। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक। पहले कॉरिडोर के प्रायोरिटी सेक्शन (ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन) के बीच मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसमें तीन अंडरग्राउंड और तीन एलिवेटेड स्टेशन है। मन:कामेश्वर से आरबीएस कॉलेज तक काम काफी तेजी से चल रहा है। इस बीच 4 अंडरग्राउंड स्टेशन (मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस) हैं। इन सभी का सिविल वर्क पूरा हो गया है। यहां फिनिशिंग वर्क चल रहे हैं। इन स्टेशनों के बीच ट्रैक बिछाने का काम भी आधा हो गया है। आरबीएस से मन:कामेश्वर के बीच में अप और डाउन मिलाकर लगभग 12 कमिी ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है।
इस भाग में अब तक 6 किमी ट्रैक बनकर तैयार हो गया है। अप और डाउन लाइन में ट्रैक के साथ ही काम थर्ड रेल, सिग्नलिंग आदि का काम भी किया जा रहा है। आईएसबीटी से सिकंदरा तक शेष खंड के एलिवेटेड खंड पर सिविल कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
https://ift.tt/k39W4Qi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply