अमेठी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरीगंज थाना पुलिस ने एजाज उर्फ राजन राईन को कटरालालगंज, गौरीगंज से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एजाज उर्फ राजन राईन (25) पुत्र मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया। वह गौरीगंज थाने में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। आरोपी पर जिले में कई मुकदमे दर्ज थे। गौरीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply