DniNews.Live

कोल्डस्टोरेज मलबे में 5 फीट नीचे दबा शख्स, VIDEO:सिर्फ सिर बाहर, कांप रहा शरीर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक का पूरा शरीर आरसीसी पिलर के मलबे में लगभग 5 फीट नीचे दबा नजर आ रहा है। सिर्फ उसका सिर बाहर है, जबकि आसपास के लोग हाथों से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। दर्द से तड़पते शख्स का शरीर बुरी तरह कांप रहा है, लेकिन मदद की गुहार तक उसकी आवाज नहीं निकल पा रही। यह भयावह दृश्य देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है। फाफामऊ क्षेत्र में स्थित इस आदर्श कोल्ड स्टोरेज अचानक ढह गया, जिसमें कई लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन भारी मलबे के कारण रेस्क्यू मुश्किल हो गया। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई। जानिये अभी क्या चल रहा कोल्ड स्टोरेज से मलबा हटाए जाने की कार्रवाई सुबह से फिर शुरू हो गई। 12 जेसीबी, दो हाईड्रा और 4 डंफर के जरिये मलबा हटाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन की क्यूआरटी मौके पर मदद में जटी है। मामले में पूर्व मंत्री समेत सात लोगों को नामजद कर 12 के खिलाफ एफआईआर हुई है। कोल्ड स्टोरेज मालिक पूर्व मंत्री अंसार अहमद और उनके भतीजे उस्मान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सपा की ओर मृतकों को दो लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। कोल्ड स्टोरेज में बड़े पैमाने पर आलू डंप था। ऐसे में स्थानीय लोग अब वहां से आलू अपने घरों को ले जा रहे हैं। साथ ही मलबा में दबी सरिया और अन्य सामान की लूट भी दिखाई दे रही है। वहीं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है। घटना के 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद सोमवार सुबह से एक बार फिर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है, जबकि मौके पर कई विभागों की टीमें मुस्तैदी से डटी हुई हैं। घटनास्थल पर सुबह से 12 जेसीबी, 2 हाईड्रा और 4 डंपर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से तेजी से मलबा हटाया जा रहा है। हटाया गया मलबा पास के कछार क्षेत्र में गिराया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *