सुल्तानपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद किशोरी के पिता ने नामजद आरोपी सुमित कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, किशोरी अपने मामा के घर सुल्तानपुर शहर आई हुई थी। बीते 17 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे बंधुआकलां थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र रमेश कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शाम तक जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो मामा के परिवार वालों ने उसके पिता को सूचना दी। पिता ने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित कुमार ने 21 अक्टूबर 2024 को भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पिता ने आशंका व्यक्त की है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उन्होंने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी बेटी को तलाशने और सुरक्षित वापस सौंपने के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply