DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल को मिली नई पहचान:मुरादाबाद कमिश्नर ने दिव्यांग केंद्र, प्राचीन चतुर्मुख कूप, 101 फीट तिरंगे और CCTV कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया

मुरादाबाद मंडलायुक्त आनंजेय कुमार ने संभल में पाँच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में दिव्यांग बच्चों के लिए दो सुगम ज्ञान केंद्र पुस्तकालय, 101 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज, और सत्यव्रत पुलिस चौकी पर 250 कैमरों से लैस एक हाईटेक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष शामिल हैं। यह कदम 24 नवंबर की हिंसा के बाद संभल को विकास की नई दिशा में ले जाने के प्रयासों का हिस्सा है। मंडलायुक्त ने कहा कि ये परियोजनाएँ संभल को एक सुरक्षित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। पहली बार असमोली और संभल में दो विशेष सुगम ज्ञान केंद्र पुस्तकालय शुरू किए गए हैं। यहाँ दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई, प्रशिक्षण और कौशल विकास की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मंडलायुक्त ने जोर दिया कि दिव्यांग बच्चे समाज की ताकत हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सबकी जिम्मेदारी है। चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने अशोक स्तंभ के साथ 101 फीट ऊँचे तिरंगे का भी उद्घाटन किया गया। मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज न केवल शहर के आकाश को सुशोभित करता है, बल्कि संभल की नई सोच और पहचान का प्रतीक भी है। यह हर नागरिक के लिए गर्व का केंद्र बिंदु बनेगा। पिछले साल की घटना के बाद संभल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सत्यव्रत पुलिस चौकी को 250 आधुनिक कैमरों से लैस किया गया है, जिससे एक हाईटेक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, पूरे शहर में 1300 कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे निगरानी रखेंगे। यह निगरानी सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं में ऐतिहासिक चक्की पाट का सफल पुनरुद्धार भी शामिल है, जो संभल के विकास एजेंडे का हिस्सा है। मंडलायुक्त ने टंडन तिराहा स्थित चक्की के पाट का उद्घाटन किया इस पर उन्होंने कहा कि आल्हा-ऊदल द्वारा युद्धकाल में स्थापित चक्की का पाट, जो दो वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गया था, अब नगर पालिका द्वारा सुंदर तरीके से पुनर्जीवित कर दिया गया है। यह पाट केवल एक पत्थर नहीं, बल्कि संभल की ऐतिहासिक आत्मा है जहां महाराजा पृथ्वीराज चौहान की उपस्थिति दर्ज है। 68 तीर्थ और 19 कूपों में से एक चतुर्मुख कूप का उद्घाटन किया साथ ही यम तीर्थ का निरीक्षण किया मंडलायुक्त ने कहा कि ये पाँच कार्य आने वाला कल बदलने की ताकत रखते हैं। संभल ने आज विकास, सुरक्षा और संस्कृति तीनों क्षेत्रों में बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में यह शहर उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनेगा। कार्यक्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण विश्नोई, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, पालिकाध्यक्ष आसिया मुशीर, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, सभासद गगन वार्ष्णेय, अन्नू दयाल, मौ. शौक़ीन, प्रमोद सैनी, रागिब, राजेंद्र, महावीर सिंह, वेदप्रकाश पप्पू, विहिप जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल आदि मौजूद रहें। देखें तीन फोटो…


https://ift.tt/JgM1OiV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *