मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की 10 लाख महिलाओं को “महिला मुख्यमंत्री रोजगार योजना” का लाभ प्रदान किया। इसी कड़ी में शिवहर जिले की 4,952 महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। शिवहर में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री का संबोधन सभी लाभार्थियों और अधिकारियों ने लाइव सुना। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त ब्रजेश कुमार, ओएसडी सह वरीय उपसमाहर्ता संदीप कुमार, जीविका के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अभिनव प्रिय, विधायक प्रतिनिधि डॉ. वरुण कुमार और सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू जी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू की ओर से प्रभाकर सिंह भी शामिल हुए। राशि स्वरोजगार पैदा करने के उद्देश्य से दी गई जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राशि स्वरोजगार पैदा करने के उद्देश्य से दी गई है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए 2 लाख रुपये तक का लक्ष्य तय करने को कहा, ताकि बड़े स्तर पर रोजगार स्थापित किया जा सके। जिले में 1 लाख 6,842 महिलाओं को योजना का लाभ मिला जीविका के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अभिनव प्रिय ने बताया कि अब तक शिवहर की कुल 1 लाख 6,842 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि शिवहर की बड़ी संख्या में महिलाएं बकरी पालन, सिलाई-कटाई और अन्य छोटे व्यवसाय अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ये महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिवहर जिला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
https://ift.tt/7uNpYsy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply