DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘पत्नी आनंद का खिलौना…’ WIFE का फुल फॉर्म बताया:जगद्गुरु रामभद्राचार्य विवादों में घिरे, पहले भी महिलाओं पर कर चुके हैं टिप्पणी

जगद्गुरु रामभद्राचार्य सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्नी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने वाइफ (WIFE) शब्द का फुल फॉर्म बताकर पत्नी को आनंद का साधन बताया। वीडियो में रामभद्राचार्य WIFE का फुल फॉर्म बताया- यानि हिंदी में कहें तो पत्नी आनंद का साधन है। उन्होंने यह भी कहा कि विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं और अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है। यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। हिंदू धर्म में पत्नी का स्थान रामभद्राचार्य ने हिंदू धर्म में पत्नी के स्थान पर भी अपनी व्याख्या दी। उन्होंने कहा- हमारे धर्म में पत्नी का मतलब है, जो अपने पति के साथ यज्ञ में भाग ले। वह हनीमून मनाने के लिए नहीं होती। हमारे यहां तो मून हमेशा हनी रहता है। नारी का उपयोग भोग के लिए नहीं, योग के लिए होता है। पहले भी रह चुके हैं विवादों में यह पहला मौका नहीं है जब रामभद्राचार्य के बयान विवाद में रहे हों। 28 अप्रैल 2023 को उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने वाइफ की अलग परिभाषा दी थी। उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। यहां पढ़िए कुछ पुराने बयान ——————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- मिर्जापुर में पिता-डॉक्टर बेटे समेत 4 की मौत:काशी में इलाज कराने ले जा रहा था, 2 लोगों को रौंदते हुए कंटेनर में घुसी कार मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में पिता और डॉक्टर बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले दो लोगों को रौंदा। फिर हाईवे पर खडे़ कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आधा हिस्सा कंटेनर के नीचे घुस गया। करीब 50 मीटर तक कार के टुकड़े बिखर गए। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/OghzJPm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *