DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रम्प बोले- मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले इंसान:एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष खत्म कराने का दावा किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘सबसे अच्छा दिखने वाला इंसान’ बताया है। साउथ कोरिया में बुधवार को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) के कारोबारी नेताओं के साथ लंच कार्यक्रम में ट्रम्प ने खुलकर मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी, वह एक शानदार दिखने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन वह एक किलर हैं, बहुत सख्त हैं। इसके अलावा ट्रम्प ने एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को खत्म कराने में भूमिका निभाई थी। ट्रम्प बोले- ट्रेड की धमकी देकर जंग रुकवाई ट्रम्प ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण थे और दोनों देश युद्ध की स्थिति में थे। उन्होंने ट्रेड का प्रेशर डालकर संघर्ष रोकने की कोशिश की। ट्रम्प ने कहा, दो परमाणु देश लड़ने की तैयारी में थे। वे कह रहे थे, हमें लड़ने दो। प्रधानमंत्री मोदी बहुत मजबूत नेता हैं, दिखने में सबसे अच्छे, लेकिन बहुत कड़े भी हैं। थोड़ी देर बाद उन्होंने फोन कर कहा कि लड़ाई खत्म करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि उनका भारत और पाकिस्तान दोनों से बेहतरीन रिश्ता है। ट्रम्प ने यह भी बताया कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि संघर्ष जारी रहा तो अमेरिका उनसे व्यापार समझौता नहीं करेगा। साउथ कोरिया ने ट्रम्प को सर्वोच्च सम्मान दिया साउथ कोरिया ने राष्ट्रपति ट्रम्प को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुंगह्वा’ से नवाजा है। ट्रम्प यह पुरस्कार हासिल करने वाले पहले अमेरिकन राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति म्यूंग ने ट्रम्प को एक सोने का मुकुट भी गिफ्ट किया।


https://ift.tt/ByoWFXd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *