जौनपुर जनपद के मछली शहर थाना क्षेत्र के सरावा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी हरि लाल विश्वकर्मा की पुत्री अनीता विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई है। अनीता की शादी पांच साल पहले सरावा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ शिवम के साथ हुई थी। पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया। अनीता के पिता हरि लाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया है। वहीं, मृतका के ससुर धर्मजीत विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा घर पर नहीं था। सुबह करीब 6:30 बजे जब अनीता नहीं उठी, तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर धक्का देने पर वह खुल गया और अनीता पंखे से लटकी मिली। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और मायके वालों को सूचना दी। पुलिस कर रही मामले की जांच। मछली शहर कोतवाल विनीत राय ने बताया कि विवाहिता के पति वीरेंद्र उर्फ शिवम को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।
https://ift.tt/tYU9Zyc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply