DniNews.Live

चारपाई पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या:सुबह बहन ने देखा खून से लथपथ शव, मौके पर तोड़ा दम

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके ही घर के बाहर चारपाई पर खून से लथपथ मिला। रात में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। सुबह बहन की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। मामला मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेसिंहपुर गांव का है। 32 वर्षीय लखन कश्यप रोज की तरह सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरे में थे। रात के सन्नाटे में अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और सोते समय ही उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि लखन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब लखन की बहन घर के बाहर आई, तो चारपाई पर भाई का खून से सना शव देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई और गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी वारदात घर के बाहर कैसे हो गई पुलिस-फॉरेंसिक टीम पहुंची, जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी है। परिवार ने जताई अनभिज्ञता, पुलिस कर रही जांच मृतक के पिता ने बताया कि वे रात में घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें इस घटना की कोई भनक तक नहीं लगी। सुबह ही उन्हें बेटे की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। गांव में पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों का खुलासा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया जाएगा। भाई बोला बहन ने कॉल कर दी जानकारी मृतक के भाई विनोद ने बताया वह गांव के बाहर दूसरे मकान में रहता है। भाई लखन मां सरोजनी, पिता रामनिवास बहन आरती के साथ गांव के अंदर के मकान में रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। बताया चार भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। वह खेतीबाड़ी करता था। बताया माता, पिता और बहन घर अंदर सोते थे। भाई काफी समय से बाहर ही सोता था। बताया तीसरे नंबर भाई की शादी हो गई थी। वह परिवार के साथ दिल्ली रहता है। बताया उसकी कोई रंजिश भी नहीं चल रही है। हत्या क्यों की गई कुछ नहीं कह सकते। कई माह पूर्व हुआ था झगड़ा बताया गांव के एक युवक के साथ कई माह पूर्व झगड़ा हुआ था। उसके साथ दो बार झगड़ा हुआ था। बाद में मामला निपट भी गया था। बताया मृतक भाई लखन का मोबाइल पुलिस अपने साथ लेकर गई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया गांव गेयसिंह पुर में एक 32 वर्षीय युवक घर के बाहर सो रहा था। परिवार के लोग अंदर सो रहे थे। किसी ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से बार कर उनकी हत्या कर दी। परिवार अंदर सोया हुआ था मंगलवार की सुबह जब बहन उठकर आई तब उन्होंने देखा। पुलिस को सूचना दी गई तत्काल कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *