DniNews.Live

डिग्री के साथ अब बिजनेस का भी पाठ:CSJMU में स्टार्टअप्स के लिए बड़ी पार्टनरशिप; युवा उद्यमियों के सपनों को ‘बेरीटेक’ देगा पंख

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अब सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि युवाओं के बिजनेस आइडिया को जमीन पर उतारने में भी मदद करेगा। विवि के ‘सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन’ और ‘बेरी सेंटर टेक्नोलॉजी’ (BaryTech) के बीच मंगलवार को एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टार्टअप्स को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें मार्केट की जरूरतों के हिसाब से तैयार भी किया जाएगा। इन सेक्टर्स पर रहेगा खास फोकस इस समझौते के बाद उन स्टार्टअप्स को पंख लगेंगे जो आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और भविष्य की तकनीक पर आधारित प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। साथ ही मशीन लर्निंग और पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाए गए सस्टेनेबिलिटी वाले बिजनेस मॉडल को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इन क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को बेरीटेक की ओर से वित्तीय सहयोग दिया जाएगा, ताकि पैसों की कमी के कारण कोई अच्छा आइडिया दम न तोड़े। सिर्फ पैसा ही नहीं, मेंटरशिप भी मिलेगी इस पार्टनरशिप का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि स्टार्टअप्स को उद्योग जगत के जानकारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्हें विशेषज्ञों द्वारा यह सिखाया जाएगा कि अपने एक छोटे से विचार या काम को बड़े बिजनेस साम्राज्य में कैसे बदला जाए। मेंटरशिप और काम को विस्तार देने के इन नए अवसरों से कानपुर और आसपास के क्षेत्र का स्टार्टअप इकोसिस्टम काफी मजबूत होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *