DniNews.Live

कटका क्लब ने पक्षियों के लिए जलपात्र लगाए:सुल्तानपुर में भीषण गर्मी से बचाने को पहल शुरू, पुलिसकर्मी भी आए आगे

सुल्तानपुर में कटका क्लब सामाजिक संस्था ने मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए जलपात्र स्थापना अभियान शुरू किया। इस पहल के तहत कटका बाजार के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलपात्र लगाए जा रहे हैं। अब देखिए 4 तस्वीरें… इस सराहनीय अभियान का नेतृत्व कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्था के सदस्य सक्रिय रूप से इस कार्य में योगदान दे रहे हैं। वे आम लोगों को भी पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने और उनकी सहायता करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण कई पक्षियों का जीवन संकट में पड़ जाता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपने आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया। संस्था का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसमें सहयोग करने का संकल्प लिया है। इस अभियान में बृजेन्द्र मिश्र, राजकुमार मिश्र, अंजनी तिवारी, हर्षित, ऋषभदेव शुक्ल और कांति सिंह सहित कई अन्य लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *