लखनऊ स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर (GM) अजय कुमार सिंह की गुरुवार शाम 4 बजे मौत हो गई। वे करीब 62 साल के थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण से जून, 2024 में चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। बाद में उन्हें स्मार्ट सिटी का GM बना दिया गया था। गुरुवार दोपहर अजय कुमार सिंह अपने ऑफिस में थे। वे अपने चैंबर में IAS अधिकारियों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जानकारी दे रहे थे। तभी उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। इस पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी देखते हुए तत्काल ऑपरेशन कर हार्ट में स्टंट डाला, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। 4 घंटे में उन्हें 3 बार दिल का दौरा पड़ा। अजय कुमार मूलत: अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले थे। यहां परिवार के साथ लखनऊ के विशाल खंड में रहते थे। उनका एक ही बेटा है, जो स्विट्जरलैंड में रहता है। उसे सूचना दी गई है। कल, शुक्रवार को आने की संभावना है। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा। ट्रेनी IAS डेलीगेशन ऑफिस आया था
स्मार्ट सिटी के प्रभारी अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया- ट्रेनी !AS का डेलिगेशन स्मार्ट सिटी ऑफिस आया था। उनको कंट्रोल रूम के फंक्शन की जानकारी देनी थी। रोज की तरह जीएम अजय कुमार सिंह ऑफिस पहुंचे। इसके बाद ट्रेनी IAS अधिकारियों को कंट्रोल रूम के फंक्शन बताने के लिए अपने चैम्बर से निकले। करीब आधे घंटे तक उनको नगर निगम के काम के तरीके, लोगों की समस्याओं के निपटारे से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद अपने चैम्बर में अन्य लोगों के साथ आकर बैठ गए। सीने में उठा तेज दर्द, बोले- अस्पताल ले चलो
दोपहर करीब 12 बजे ऑफिस में कुर्सी पर बैठने के थोड़ी देर बाद सीने में तेज दर्द हुआ और बेचैनी होने लगी। मौके पर लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार और दवा दी। आराम नहीं मिलने पर उन्हें महानगर स्थित मिड लैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी देखते तुरंत ऑपरेशन कर हार्ट में स्टंट डाला, लेकिन फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। शाम करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अधिकारियों ने बताया, अस्पताल ले जाने के बाद उनकी ईसीजी हुई तो पता चला कि ऑफिस में अटैक आया था। ब्लॉकेज को सही करने के लिए एंजियोग्राफी करने की परमिशन मांगी गई। इसपर अजय सिंह ने खुद परमिशन दी। इसके बाद स्टंट पडा। उसके बाद दो अटैक फिर से आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कहा- अजय कुमार गोमती नगर के विशाल खंड में रहते थे। ऑफिस में रूटीन मीटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरी घटना बहुत दुखद है। घर पर पसरा सन्नाटा, बेटे का इंतजार अजय सिंह अपनी पत्नी रेनू के साथ में गोमतीनगर के विशाल खंड में रहते थे। उनके बेटे का नाम आयुष्मान है। घटना के बाद स्मार्ट सिटी और LDA से जुड़े लोग शोक प्रगट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार और अच्छे इंसान थे। 3 मेडिकलकर्मी-1 सचिवालयकर्मी की हार्ट अटैक से हो चुकी है मौत… 28 मई 2025: सचिवालय कर्मी की ऑफिस में हार्ट अटैक से मौत लखनऊ सचिवालय में मीटिंग के दौरान सेक्शन अधिकारी पंकज कुमार (44) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह वित्त अनुभाग-35 में तैनात थे। पंकज कुमार एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर (एपीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में चल रही बैठक में भाग ले रहे थे। जब उन्हें हार्ट अटैक आया था। यहां पढ़ें पूरी खबर 25 मई 2025- KGMU के 47 साल के अफसर की हार्टअटैक से मौत लखनऊ में KGMU के नेत्र रोग विभाग के 47 साल के सहायक प्रशासनिक अफसर प्रदीप कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घर में रविवार देर रात प्रदीप ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। परिजन उनको लेकर लोहिया संस्थान के इमरजेंसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर 22 मई 2025- लखनऊ के नर्सिंग ऑफिसर की जयपुर में मौत इससे पहले गुरुवार रात को राजधानी लखनऊ से अपने गृह जनपद जयपुर गए 29 साल के नर्सिंग ऑफिसर की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार को जयपुर पहुंचने के बाद नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र यादव आराम करने के लिए लेटे तो इसके बाद फिर उठें ही नहीं। पढ़ें पूरी खबर 21 मई 2025: लोहिया संस्थान के MBBS इंटर्न की हुई थी मौत इससे पहले बुधवार रात डिनर करने के बाद लोहिया संस्थान के MBBS इंटर्न डॉ.विवेक पांडेय को भी अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें लोहिया की एमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया था। पढ़ें पूरी खबर ………………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी: बैरिकेडिंग पर चढ़े; घसीटा, बोले- चुनाव आयोग RSS की नई शाखा बन गया है लखनऊ में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय से मार्च निकालते हुए चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने बढ़े। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘RSS की नई शाखा- चुनाव आयोग’ के नारे लगाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/qb8lwom
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply