DniNews.Live

बांदा में तालाब में मिला युवक का शव:पिता से झगड़े के बाद घर से निकला था, साइकिल और कपड़े से पता चला

बांदा जिले में एक 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के छाबी तालाब के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान भगवान दास पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि भगवान दास का दोपहर करीब 2 बजे अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। घर से निकलने के बाद उसने अपनी साइकिल और कपड़े तालाब किनारे रख दिए थे। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो लोगों ने बताया कि भगवान दास की साइकिल और कपड़े तालाब किनारे पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *