नमस्कार, कल की बड़ी खबर भाजपा के आरोप से जुड़ी रही। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध करवाना चाहते हैं। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अखिलेश यादव से जुड़ी है। उन्होंने यूपी में SIR को लेकर मचे बवाल के बीच अपना फॉर्म भरा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भाजपा बोली- राहुल की देश में गृह युद्ध कराने की साजिश, कांग्रेस ने आरोपों का नकारा भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध की साजिश रच रहे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल विदेशी धरती में जाकर देश खिलाफ बयान देते हैं। उनकी कांग्रेस पार्टी कहती है कि एक दिन Gen-Z सड़कों पर उतर आएंगे और भारत की हालात नेपाल-बांग्लादेश जैसे कर देंगे। कांग्रेस पर विदेशों में अकाउंट बनाने का आरोप: संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अमेरिका समेत कई देशों में सोशल मीडिया एक्स पर अपने अकाउंट बनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इसका मकसद भारत में बीजेपी- RSS और मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा सके। कांग्रेस ने भी BJP से सवाल पूछे: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पहले भाजपा बताए कि उसका अकाउंट आयरलैंड से क्यों चल रहा है? साथ ही उन्होंने पूछा कि भाजपा के कई नेता और मोदी जी के दोस्त अडाणी के ग्रुप के कई X अकाउंट विदेश से चलते हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, BJP को पहले इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि X ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें किसी भी अकाउंट की लोकेशन दिखाई देती है। लेकिन X खुद कह रहा है कि यह लोकेशन हमेशा सही नहीं होती। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में SIR के बहाने बहन की जमीन अपने नाम कराई, अखिलेश यादव ने भरा फॉर्म यूपी के फिरोजाबाद में SIR के बहाने भाई ने बहन की जमीन अपने नाम लिखवा ली। आरोपी ने बिना पढ़ी-लिखी बहन को हरियाणा के गुरुग्राम से बुलाया। कहा- SIR के कागज के लिए तहसील चलकर साइन कर दो। वरना सरकार देश से बाहर कर देगी। महिला ने अब SSP और कोर्ट से शिकायत की है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी गुरुवार को SIR फॉर्म भरा। उन्होंने इसकी X पर फोटो भी पोस्ट की। लिखा- सब अपना-अपना SIR कराएं, कुछ भी समस्या या गड़बड़ी दिखाई दे तो हमें सूचित करें। यूपी में अब तक SIR ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फतेहपुर के लेखपाल और गोंडा के टीचर ने सुसाइड किया, जबकि लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हैमरेज से और बरेली में BLO की हार्ट अटैक से मौत हुई। नोएडा की दो महिला टीचरों ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया। गाजियाबाद में 21 BLO पर FIR गाजियाबाद में गुरुवार को बीएलओ ड्यूटी में लगे 21 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने FIR कराई। सिहानीगेट थाने में दर्ज शिकायत में 4 टीचर भी शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में युवा कांग्रेस के नेताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर नोक-झोंक हुई। वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… 3. असम में एक से ज्यादा शादी की तो जेल होगी, सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे असम विधानसभा ने पॉलिगामी (एक से ज्यादा शादी) पर रोक लगाने वाला बिल पास कर दिया है। अब पहली शादी के रहते दूसरी शादी करने पर 7 साल तक की जेल होगी। वहीं, पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है। नियम तोड़ने वालों को सरकारी नौकरी और निकाय चुनाव से भी बाहर किया जाएगा। यह कानून ST वर्ग और छठे शेड्यूल वाले क्षेत्रों में लागू नहीं होगा। CM बोले- यह इस्लाम के खिलाफ नहीं: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। सच्चे इस्लामी लोग इस एक्ट का स्वागत करेंगे। तुर्की जैसे देशों ने भी पॉलिगामी पर बैन लगा दिया है। उन्होंने कहा कि फिर से CM बनने पर UCC लाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 4. लखनऊ में केशव को ‘मुख्यमंत्री’ बताकर पोस्टर लगाए, आयोजक बोले- हमसे कोई चूक नहीं हुई यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य को एक पोस्टर में ‘मुख्यमंत्री’ बना दिया गया। मौका था- भारत स्काउट-गाइड डायमंड जुबली और 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम का। मंच पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह बैठे थे। उनके ठीक पीछे के पोस्टर में ‘केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश’ लिखा था। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह भारत स्काउट एवं गाइड की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम खत्म होने पर केशव मौर्य ने X पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके बाद ये वायरल हो गईं। X यूजर्स अब कमेंट कर रहे हैं। 24 नवंबर को कार्यक्रम में पहुंचे थे केशव लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में 24 से 28 नवंबर तक 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन किया जा रहा है। 24 नवंबर की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि थे। मंच पर एक बड़ी एलईडी पर बैक ड्रॉप बनाया गया था। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम के नीचे मुख्यमंत्री लिखा गया। आयोजकों कुछ समझ पाते इससे पहले उनका वीडियो बन चुका था और सैकड़ों फोटो लिए जा चुके थे। इसके बाद बैक ड्राप को एडिट कर उनके नाम के आगे उप मुख्यमंत्री लिखा गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. सुप्रीम कोर्ट बोला- अश्लील कंटेंट पर सरकार नियम बनाए, दिव्यांगों के लिए फंड जुटाएं यूट्यूबर्स सुप्रीम कोर्ट में सोशल मीडिया से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई। कोर्ट ने अश्लील कंटेंट पर सख्ती की जरूरत बताते हुए केंद्र सरकार को 4 हफ्तों में नियम बनाने का आदेश दिया। वहीं दिव्यांगों से जुड़े दूसरे मामले में कोर्ट ने समय रैना समेत 10 यूट्यूबर्स को निर्देश दिया कि वे अपने शो के जरिए दिव्यांगों के लिए फंड जुटाएं। समय रैना के शो में दिव्यांगों का मजाक उड़ाया गया: इंडियाज गॉट लेटेंट स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का शो है। इस शो में बोल्ड कॉमेडी कंटेंट होता है। इसमें पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर गंदी बातें कही गईं, जिनका जिक्र दैनिक भास्कर यहां नहीं कर सकता है। इसी शो में दिव्यांगों का भी मजाक उड़ाया गया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. दिल्ली ब्लास्ट का आरोपी मुजम्मिल बोला- डॉ.शाहीन गर्लफ्रेंड नहीं, बीवी है, उसने जैश के लिए ₹28 लाख जुटाए थे दिल्ली कार ब्लास्ट मामले के आरोपी डॉ. मुजम्मिल ने NIA को बताया कि डॉ. शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, पत्नी है। दोनों का निकाह सितंबर 2023 में फरीदाबाद में हुआ था। शरिया कानून के तहत निकाह के लिए ₹5-6 हजार के मेहर पर सहमति बनी थी। शाहीन ने हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए थे: जांच में सामने आया कि शाहीन ने जैश मॉड्यूल को हथियार और विस्फोटक जुटाने के लिए करीब 28 रुपए लाख दिए थे। दरअसल, 10 नवंबर को लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्र सरकार ने बताया कि यह एक आत्मघाती आतंकी हमला था, जिसमें कार चला रहा डॉ. उमर नबी भी मर गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. धर्मेंद्र की याद में जश्न-ए-जिंदगी, भारी सिक्योरिटी में पहुंचे सलमान खान मुंबई में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की याद में ‘जश्न-ए-जिंदगी’ प्रेयर मीट आयोजित हुई। बांद्रा के ताज होटल में हुए कार्यक्रम में कई सेलेब्स पहुंचे। सलमान खान भारी सिक्योरिटी के साथ शामिल हुए। इस दौरान सनी और बॉबी देओल भावुक नजर आए। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट: धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने उनके लिए कई भावुक पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे और उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ, वो जिंदगीभर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… पुतले का अंतिम संस्कार करते पकड़े गए व्यापारी यूपी के हापुड़ में चार युवक प्लास्टिक के पुतले का अंतिम संस्कार करते पकड़े गए। श्मशान घाट पर एक कर्मचारी को शक हुआ तो उसने पुलिस बुलाई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के दो कपड़ा व्यापारी फर्जी मौत दिखाकर इंश्योरेंस के 50 लाख रुपए लेना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने ये साजिश रची थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि के लोगों को अप्रत्याशित फायदे मिल सकते हैं। कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
https://ift.tt/qatsJW3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply