भास्कर न्यूज|दरभंगा जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, विधायक ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार झा, महानगर अध्यक्ष माधव झा, जिला प्रभारी केदारनाथ भंडारी संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य अरुण झा अशरफ हुसैन मौजूद थे। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने कहां कि कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने का काम किया और दरभंगा जिला में दस में दस सीट जीतने का काम हम लोगों ने किया है। विधायक ईश्वर मंडल ने बताया कि इस बार दस विधानसभा सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत में कार्यकर्ता की अहम योगदान रहा है। सम्मान करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान देखा कि कार्यकर्ता दो दिन नहीं सो सके दिन रात एक करके सभी को जिताने में लग रहे। मौके पर संजीव झा, कमलेश मंडल, प्रवक्ता ठाकुर ईश्वर प्रसाद सिंह, मो. जमीदुल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललिता झा, रामाशंकर सिंह, मदन प्रसाद राय, गंगा प्रसाद सिंह, शंभू नाथ झा, रूमी खां, अबुल खैर, अबु शमा, अंजुला शर्मा आदि मौजूद थे।
https://ift.tt/S8wUA19
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply