DniNews.Live

पड़ोसी ने पैतृक मार्ग पर किया अवैध निर्माण:सुल्तानपुर में घर का रास्ता रोका, बुजुर्ग माता-पिता को धमकी, SDM से शिकायत

सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील अंतर्गत पंडेला गांव में पैतृक मार्ग पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने दीवार बनाकर घर से निकलने का एकमात्र रास्ता रोक दिया है। शिकायतकर्ता नितिन पांडेय ने एसडीएम से अवैध निर्माण रुकवाने और अपने वृद्ध माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। नितिन पांडेय ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उनके पड़ोसी कमलापति मिश्रा और उनके तीन पुत्रों देवेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्र और राघवेंद्र मिश्र उनके घर से बाहर निकलने के एकमात्र मार्ग पर अवैध दीवार बना रहे हैं। पांडेय ने इस निर्माण को गैर-कानूनी बताते हुए आवागमन के मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है। शिकायत के अनुसार, जब उसके वृद्ध माता-पिता, विशेषकर उनकी माता नन्ही पांडेय ने अवैध निर्माण का विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। नितिन पांडेय ने बताया कि वह आजीविका के लिए दूसरे राज्य में रहते हैं और उनका एक पुत्र दिव्यांग है, इसलिए उन्हें अपने वृद्ध माता-पिता की सुरक्षा की चिंता है। पांडेय ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी स्थानीय पुलिस के भय के बिना खुलेआम दीवार खड़ी कर रहे हैं, जिससे उनका रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नितिन पांडेय ने अपनी शिकायत में कादीपुर थाने को अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और रास्ता बहाल कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और अपने वृद्ध माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *