लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया। यह तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था और अब तक दो लोगों को घायल कर चुका था। सुबह खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए घेरकर काबू में कर लिया। पहले तस्वीरें देखिए…
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग को तेंदुए की मौजूदगी के बारे में कई बार सूचित किया था, लेकिन समय पर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पिंजरा मंगाया गया है। उसे जल्द ही कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

Leave a Reply