मधुबनी के जिलाधिकारी (DM) आनंद शर्मा ने हरलाखी प्रखंड के फुलहर स्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। फुलहर स्थान बिहार के मधुबनी जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। यह भगवान राम और सीता की पहली मुलाकात के लिए प्रसिद्ध है और इसे राजा जनक की फुलवाड़ी के रूप में जाना जाता है। यहां प्रसिद्ध गिरिजा स्थान मंदिर भी स्थित है। 31 करोड़ 13 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण हो रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जनवरी 2025 को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इस परियोजना के लिए सरकार ने 31 करोड़ 13 लाख 55 हज़ार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि का उपयोग प्राचीन बाग ताराग पुष्पवाटिका और गिरिजा देवी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए किया जाएगा। पुष्पवाटिका में विकास कार्यों का जायजा लिया DM शर्मा के साथ अपर समाहर्ता (ADM) मुकेश रंजन झा और अंचलाधिकारी (CO) रीना कुमारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने सबसे पहले पुष्प वाटिका में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद, वे पैदल गिरिजा स्थान के लिए रवाना हुए। रास्ते में अधिकारियों ने तालाब के सौंदर्यीकरण, वाहन पार्किंग स्थल और राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने लोगों से बातचीत की गिरिजा स्थान मंदिर पहुंचकर DM ने माथा टेका और तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से खुलकर अपनी बात रखने का आग्रह करते हुए कहा, “मन में जो है वह बोलिए, जिससे मुझे भी अनुभव हो।” निरीक्षण पूरा होने के बाद, DM ने पत्रकार को बयान दिया और मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया।
https://ift.tt/8K1SoBg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply